नई दिल्ली, मार्च 4 -- राजस्थान के टोंक शहर में मंगलवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो अलग-अलग समुदायों के बीच झगड़ा और पथराव हो गया। घटना पुरानी टोंक थाना क्षेत्र के संघपुरा मोहल्ले की है। विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के लोग अलग-अलग समूहों में एकत्र हो गए, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण हालात बन गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।पुरानी रंजिश बनी विवाद की वजह पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से चली आ रही रंजिश के चलते कहासुनी हुई थी। यह कहासुनी देखते ही देखते झगड़े में बदल गई और कुछ ही देर में पथराव शुरू हो गया। घटना के दौरान एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल में भी दोनों पक्षों के समर्थकों की भ...