राजस्थान के झुंझुनू में चढ़ावे की रकम के लिए संत की हत्या, 2 बार रेकी कर खाई में धकेला
नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- राजस्थान में झुंझुनूं के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम में 80 वर्षीय संत सूरजादास जी महाराज की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने संत की हत्या किसी अचानक हुए विवाद में नहीं, बल्कि चढ़ावे की रकम लूटने के इरादे से की थी। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी दो बार धाम की रेकी कर चुका था। इसके बाद उसने ऐसी जगह को चुना, जहां अकेले रहने वाले संत को आसानी से निशाना बनाया जा सके।पहले रेकी, फिर वारदात की तैयारी पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सुरेश कुमार (44) पुत्र ग्यारसीलाल, निवासी झाझम की ढाणी, पहाड़ीला, थाना गोठड़ा ने वारदात से पहले बरखंडी धाम की दो बार रेकी की थी। उसे पता था कि धाम पर संत सूरजादास जी महाराज अकेले रहते हैं और वहां श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ावा आता है। आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.