राजस्थान के झुंझुनूं में बेटों ने पिता की गला घोंटकर हत्या की, पेट्रोल डालकर जलाया; घर के पीछे गड्ढे में छिपाया शव
नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक पिता की हत्या के मामले में उसके ही दो बेटों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि घरेलू विवाद के चलते दोनों बेटों ने पहले पिता की गला घोंटकर हत्या की। इसके बाद वारदात छिपाने के लिए शव पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की और घर के पीछे गड्ढे में दबा दिया। शव को छिपाने के लिए उसके ऊपर खेजड़ी की लकड़ियां भी डाल दीं। हैरानी की बात यह है कि पिता की हत्या के बाद दोनों बेटे करीब सात दिन तक परिजनों और आसपास के लोगों को उनके मुंबई जाने की बात कहते रहे। किसी को शक न हो, इसके लिए उन्होंने शव के बारे में जानकारी होने से भी इनकार कर दिया। लेकिन घर के पीछे से उठती बदबू ने इस पूरे मामले का राज खोल दिया। पड़ोस में रहने वाले मृतक के भतीजे को शक हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गड्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.