राजस्थान के झालावाड़ में सामूहिक भोज से बिगड़ी 90 लोगों की तबीयत
जयपुर, जुलाई 20 -- राजस्थान के झालावाड़ जिले के भवानीमंडी में आयोजित एक सामूहिक भोज के बाद करीब 90 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने से इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोगों को उल्टी, दस्त, घबराहट और बेचैनी की शिकायत होने लगी, जिसके बाद उन्हें तत्काल सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। शुरुआती तौर पर मामले में फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी मरीजों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है और किसी की भी स्थिति गंभीर नहीं है।चिश्ती समुदाय के सामूहिक भोज के बाद बिगड़ी तबीयत जानकारी के अनुसार, भवानीमंडी स्थित ईदगाह परिसर में चिश्ती समुदाय की ओर से सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भोजन करने के कुछ समय बाद ही कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.