नई दिल्ली, फरवरी 27 -- द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राजस्थान के जैसलमेर से इतिहास रच दिया। देश की सर्वोच्च सेनानायक ने स्वदेशी हल्के युद्धक हेलिकॉप्टर 'प्रचंड' में सह-पायलट के रूप में उड़ान भरी। ऐसा करने वाली वे देश की पहली राष्ट्रपति बन गई हैं। सीमावर्ती क्षेत्र में उनकी यह उड़ान सैन्य बलों के मनोबल, आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता और सशक्त नेतृत्व का प्रतीक मानी जा रही है।जैसलमेर वायुसेना स्टेशन से ऐतिहासिक उड़ान सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट पर राष्ट्रपति जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पहुंचीं। पायलट की वर्दी में उनका आत्मविश्वास और दृढ़ता स्पष्ट दिखाई दे रही थी। वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें 'प्रचंड' हेलिकॉप्टर की तकनीकी विशेषताओं, शस्त्र प्रणालियों और उड़ान की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद राष्ट्रपति सह-पायलट की सीट पर ब...