राजस्थान के जालोर में भतीजे ने कुल्हाड़ी से काट डाला चाचा का सिर, पिता की मौत का लिया बदला
नई दिल्ली, जून 4 -- राजस्थान के जालोर जिले में चार साल पुरानी पारिवारिक रंजिश ने बुधवार को खूनी मोड़ ले लिया। अहोर थाना क्षेत्र के जोगावा गांव में एक युवक ने अपने ही चाचा की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने दिनदहाड़े बस स्टैंड के पास बैठे चाचा पर ताबड़तोड़ हमला कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहता था और लंबे समय से चाचा को जान से मारने की धमकियां दे रहा था।बस स्टैंड पर बैठा था चाचा, कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा भतीजा पुलिस के अनुसार, वारदात बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे जोगावा गांव में आहोर-शंखवाली मार्ग स्थित बस स्टैंड के पास हुई। मृतक अखाराम मेघवाल (40) पानी की टंकी के पास बैठे हुए थे। इसी दौरान उनका भतीजा वीजाराम (24) हाथ में कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचा। प्रत्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.