नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- IAS Vandana Meena Success Story: अगर आपके मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो और आप ईमानदारी से मेहनत करने को तैयार हों, तो दुनिया की कोई भी चुनौती आपको रोक नहीं सकती। इस बात को राजस्थान के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाली वंदना मीणा ने पूरी दुनिया के सामने साबित कर दिखाया है। उन्होंने बिना किसी महंगी कोचिंग की मदद लिए, रोजाना 15 से 16 घंटे की कठोर सेल्फ स्टडी करके देश की सबसे प्रतिष्ठित यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा पास की और आईएएस (IAS) बनने का सपना पूरा किया और यूपीएससी 2021 परीक्षा में 331वीं रैंक होसिक की। वंदना की यह कहानी उन लाखों छात्रों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है जो संसाधनों की कमी का हवाला देते हैं।शुरुआती पढ़ाई और सिविल सेवा का सपना आईएएस वंदना मीणा मूल रूप से राजस्थान के सवाई माधोपुर की रह...