नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- राजस्थान के चूरू जिले में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जहां बोलेरो और डंपर की जोरदार टक्कर के बाद गाड़ी में आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में बोलेरो सवार तीन लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 10 बजे थिरपाली गांव के पास स्थित टोल प्लाजा के नजदीक हुआ। जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार लोग सिधमुख क्षेत्र से झुंझुनूं जिले के पिलानी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर से उनकी गाड़ी की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो ने तुरंत आग पकड़ ली और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर खाक हो गई।शवों की नहीं हो सकी पहचान हादसे के बाद बोलेरो में फंसे तीन लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.