नई दिल्ली, मई 1 -- राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में जनसुनवाई के दौरान उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक जयदीप बिहाणी के साथ कथित रूप से मारपीट की घटना सामने आई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना की जांच जारी है और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।जनसुनवाई के दौरान हुआ हमला मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना जवाहर नगर इलाके स्थित एसडी बिहाणी कॉलेज में आयोजित जनसुनवाई के दौरान हुई। विधायक जयदीप बिहाणी ने आरोप लगाया कि पूर्वाह्न करीब 11 बजे चल रही सुनवाई के बीच तीन लोगों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में विधायक को आंख और चेहरे पर चोटें आईं, साथ ही उनका चश्मा भी टूट गया।सहायक अभियंता पर आरोप विधायक बिहाणी ने दावा...