नई दिल्ली, मई 27 -- राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं को होटल और गेस्ट हाउस तक ले जाने को लेकर विवाद एक बार फिर हिंसक रूप ले बैठा। मंगलवार देर रात गेस्ट हाउस से जुड़े युवकों के बीच हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि युवक को तब तक पीटा गया, जब तक वह सड़क पर गिरकर बेहोश नहीं हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायल युवक की पहचान करण के रूप में हुई है। उसे पहले राजकीय उप जिला अस्पताल खाटूश्यामजी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए सीकर रेफर कर दिया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।गेस्ट हाउस में श्रद्धालुओं को ले जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात करण कुछ श्याम भक्तों को अपने साथ एक गेस...