नई दिल्ली, जनवरी 3 -- सीकर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल खाटूश्यामजी में नए साल के मौके पर श्रद्धा और आस्था के माहौल के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रसाद बेचने को लेकर दो दुकानदार आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे श्रद्धालु दहशत में आ गए, जबकि कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, खाटूश्यामजी गांव में लखदातार ग्राउंड के पास आमने-सामने प्रसाद की दुकान लगाने वाले दो दुकानदारों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई। बताया जा रहा है कि दोनों दुकानदारों के बीच प्रसाद बेचने और ग्राहकों को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था, जो भीड़ बढ़ने के साथ उग्र हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.