नई दिल्ली, मई 30 -- राजस्थान के सीकर खाटूधाम में हुए चर्चित करण कुमावत प्रकरण को लेकर अब माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से व्यापारियों और सर्व समाज के बीच नाराजगी बढ़ रही है। इसी क्रम में शनिवार को खाटूधाम व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल सीकर के एस.के. हॉस्पिटल पहुंचा, जहां ट्रॉमा सेंटर में भर्ती पीड़ित करण कुमावत और उनके परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग और न्याय दिलाने का भरोसा दिया गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस संघर्ष में वे अकेले नहीं हैं। पूरे खाटूधाम का व्यापारी वर्ग और सर्व समाज उनके साथ मजबूती से खड़ा है। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार को भरोसा दिलाया कि दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई तक यह लड़ाई जारी रहेगी।SP से सीधी वार्ता, कार्रवाई प...