रिषिकेष, अप्रैल 25 -- राजस्थान सरकार के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने परमार्थ निकेतन में गंगा आरती कर पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, किसान समृद्धि और हरित राजस्थान के निर्माण का संकल्प लिया। शनिवार को परमार्थ निकेतन में राजस्थान सरकार के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री किरोड़ीलाल मीणा पधारे। उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंट कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने गंगा आरती में सहभाग किया। मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि राजस्थान जैसे विशाल राज्य में कृषि और ग्रामीण विकास का भविष्य जल संरक्षण, आधुनिक खेती, बागवानी विस्तार और पौधारोपण से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की धरती तपती अवश्य है, परंतु यदि सामूहिक प्रयास हों तो यही भूमि हरियाली, समृद्धि और कृषि नवाचार की मिसाल भी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.