नई दिल्ली, मई 2 -- राजस्थान के करौली जिले में मामूली विवाद ने एक दिल दहला देने वाली वारदात का रूप ले लिया, जहां पाइपलाइन डालने को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने खून-खराबे में बदलकर एक महिला की जान ले ली। इस सनसनीखेज हत्याकांड में आरोपी कोई और नहीं, बल्कि मृतका का सगा भांजा निकला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।घर के अंदर भड़का गुस्सा, बन गया कातिलाना हमला पुलिस के अनुसार, घटना थाना सदर हिण्डौन क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर सायटा की है। 28 अप्रैल की सुबह करीब 7:30 बजे घर के पास पाइपलाइन बिछाने को लेकर परिवार के भीतर ही विवाद शुरू हुआ। शुरुआती बहस मृतका रचना और उसकी बहन के बीच हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला उग्र हो गया। इसी दौरान 19 वर्षीय विशेष बेनीवाल, जो मृतका का भांजा है, गुस्से में आपा खो बैठा और उसने पास म...