नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- राजस्थान में भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों को सोमवार को आंशिक राहत जरूर मिली, लेकिन तापमान का कहर अभी भी जारी है। प्रदेश के कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जबकि जैसलमेर में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली, जिससे मौसम में हल्का बदलाव आया।आंधी-बारिश और ओलों से बदला मौसम दोपहर बाद हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और बीकानेर समेत कई जिलों में अचानक मौसम बदला। यहां तेज आंधी के साथ बारिश हुई और कई जगहों पर ओले भी गिरे। वहीं चूरू, झुंझुनूं, सीकर, नागौर और अलवर क्षेत्रों में धूलभरी हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। जयपुर में भी शाम करीब 5 बजे मौसम ने करवट ली और कई इला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.