अलवर, जुलाई 11 -- राजस्थान वन विभाग की तबादला सूची में ऐसी बड़ी प्रशासनिक चूक सामने आई है, जिसने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विभाग ने जिस वनपाल का तबादला किया, वह तीन महीने पहले ही आत्महत्या कर चुका था। शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे जारी 125 वनपालों (फॉरेस्टर) की तबादला सूची में मृतक वनपाल अखिलेश डूडी का नाम भी शामिल मिला। मामला सामने आने के बाद विभाग की रिकॉर्ड प्रणाली और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल उठने लगे हैं।मृत वनपाल को सरिस्का वायरलेस कंट्रोल रूम में दी नई पोस्टिंग वन विभाग की ओर से जारी ट्रांसफर लिस्ट में क्रम संख्या 101 पर वनपाल अखिलेश डूडी का नाम दर्ज है। सूची के अनुसार उनका वर्तमान पदस्थापन नाका उमरैण, रेंज अलवर बफर, उप वन संरक्षक, सरिस्का बाघ परियोजना, अलवर दर्शाया गया है। वहीं आदेश में उनका तबादला सरिस्का...