राजस्थान के अलवर और कोटा में कोचिंग संस्थानों पर ताबड़तोड़ ऐक्शन; कई किए गए सीज
अलवर, जून 24 -- लखनऊ के कोचिंग संस्थान में आग की घटना के बाद राजस्थान में भी कोचिंग संस्थानों की छानबीन तेज हो गई है। अलवर और कोटा में आवासीय भवनों, संकरी गलियों और बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हो गई है। कोटा और अलवर में बुधवार को व्यापक जांच अभियान चलाया गया। इसमें मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले कई संस्थानों को सीज कर दिया गया। कई संस्थानों को नोटिस भी जारी किए गए। अलवर नगर निगम की टीमों ने बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाते हुए करीब 6 कोचिंग संस्थानों को सीज कर दिया जबकि 45 संस्थानों को नोटिस जारी किया गया है। नगर निगम की राजस्व अधिकारी निशा लखानी ने बताया कि जिन कोचिंग संस्थानों के पास फायर एनओसी नहीं है, जिन संस्थानों में आवाजाही की समुचित व्यवस्था नहीं है और सुरक्षा मानकों का पालन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.