नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- राजस्थान में मानसून की बेरुखी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई इलाकों में सामान्य से काफी कम बारिश होने के कारण खेतों में खड़ी फसलें सूख गई हैं और पानी का संकट गहराने लगा है। हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने 14 जिलों की 80 तहसीलों को गंभीर एवं मध्यम सूखाग्रस्त घोषित किया है। इनमें जोधपुर, जालोर, बाड़मेर, बालोतरा, पाली, बांसवाड़ा और डूंगरपुर जैसे जिले शामिल हैं। सरकार के इस फैसले से प्रभावित क्षेत्रों में किसानों और पशुपालकों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। अब इन इलाकों में पशुओं के लिए चारा डिपो खोलने और जरूरी राहत उपाय करने का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार ने रविवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि प्रदेश के कई हिस्सों में अकाल जैसे हालात बने हुए हैं। ऐसे में सरकार ने स...