राजस्थान की शिक्षण पद्धति से अवगत होंगे 80 हेडमास्टर
धनबाद, अगस्त 29 -- स्कूल सर्टिफिकेशन (प्रमाणीकरण) में गोल्ड मेडल पाने वाले धनबाद के चार स्कूलों के हेडमास्टरों समेत राज्य के 80 हेडमास्टरों को राजस्थान में प्रशिक्षण मिलेगा। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची ने इससे संबंधित निर्देश जारी कर दिया है। धनबाद के रामानंद पासवान मध्य विद्यालय आदर्श राजगंज, गौतम कुमार महतो उत्क्रमित हाईस्कूल मदनडीह व मीरा कुमारी उत्क्रमित प्लस टू हाईस्कूल नगरकियारी व पार्थ मुखोपाध्याय एसएस प्लस टू हाईस्कूल बाघमारा को रांची बुलाया गया है। 16 सितंबर को रांची से दिल्ली होते हुए राजस्थान जाएंगे। 23 सितंबर को वापसी करेंगे। पिरामल स्कूल ऑफ लीडरशिप अशोक नगर बग्गर राजस्थान में पांच दिन का प्रशिक्षण मिलेगा। शिक्षकों को पांच दिन में एक दिन स्थानीय विद्यालय एवं अन्य स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।
प्रशिक्षण का विवरण वित्तीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.