खंडवा, अप्रैल 21 -- मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित महादेवगढ़ मंदिर एक बार फिर चर्चा में है, जहां अक्षय तृतीया के अवसर पर एक प्रेमी युगल ने सामाजिक बंधनों को तोड़ते हुए विवाह रचाया। राजस्थान की रहने वाली युवती रुखसार ने भोपाल के युवक अजय के साथ विधि-विधान से सात फेरे लिए। विवाह से पहले मंदिर परिसर में युवती की 'घर वापसी' करवाई गई, जिसके बाद उसका नाम बदलकर 'राधिका' रखा गया।विधि-विधान के साथ हुआ धार्मिक अनुष्ठान महादेवगढ़ मंदिर में पंडितों की उपस्थिति में पूरे वैदिक रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ। पूजा-अर्चना, हवन और मंत्रोच्चार के बीच युवती के माथे पर तिलक लगाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में 'जय श्रीराम' और 'बजरंग बली' के जयकारे भी लगाए गए। मंदिर प्रबंधन ने पूरे आयोजन को धार्मिक परंपराओं के अनुसार सम्पन्न कराया। मंदिर से जुड़े आकाश दुबे ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.