राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गढ़ में जीती कांग्रेस
नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनाव 2026 के नतीजों में सत्ताधारी बीजेपी को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मजबूत राजनीतिक गढ़ झालावाड़ में बड़ा झटका लगा है। झालावाड़ नगर परिषद के घोषित परिणामों में कांग्रेस ने 45 में से 29 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। बीजेपी को यहां सिर्फ 13 सीटें मिलीं, जबकि 2 सीटों पर निर्दलीय और 1 सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। इस नतीजे के साथ झालावाड़ नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय हो गया है।वसुंधरा राजे के गढ़ में बदला सियासी समीकरण झालावाड़ और झालरापाटन को दशकों से वसुंधरा राजे और उनके परिवार का मजबूत राजनीतिक गढ़ माना जाता रहा है। ऐसे में नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस की 29 सीटों पर जीत को बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। खास बात यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.