राजस्थान की दुष्कर्म पीड़िता के दोषियों को फांसी देने की मांग
मथुरा, जुलाई 15 -- वृंदावन, मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित तपस्वी गोस्वामी गौड़ीय मठ में मंगलवार को सर्व ब्राह्मण महासभा मित्र मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्थान में 13 वर्षीय बालिका के साथ हुए जघन्य अपराध पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ त्वरित न्यायिक कार्रवाई कर फांसी की सजा दिए जाने की मांग उठाई गई। संस्थापक सत्यभान शर्मा ने कहा कि फिरोजाबाद जनपद न्यायालय ने मासूम बच्चे की हत्या के आरोपी पिता को मात्र 40 दिनों में फांसी की सजा सुनाकर यह साबित कर दिया है कि यदि इच्छाशक्ति हो तो न्याय में वर्षों की देरी आवश्यक नहीं है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की मासूम बच्ची के मामले में भी त्वरित सुनवाई कर दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जानी चाहिए, ताकि समाज में ऐसा जघन्य अपराध करने वालों के मन में कानून का भय पैदा हो। राष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.