राजस्थान की तरह मुरादाबाद के गांव भी पर्यटकों को लुभाएंगे
मुरादाबाद, जुलाई 14 -- मुरादाबाद। राजस्थान की तरह अब मुरादाबाद के गांव भी पर्यटकों को लुभाएंगे। यहां स्थानीय हुनर की मार्केटिंग भी होगी और स्थानीय फोक से टूरिस्ट का मनोरंजन भी होगा। पर्यटन विभाग की ओर से टूरिस्ट विलेज में मुरादाबाद और संभल से दो दो गांवों का चयन किया गया है। जहां अलग अलग कार्यों से सबंधित 65-65 लोगों के कार्य तय किए गए हैं। इससे गांव आत्मनिर्भर होंगे और लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इन गांवों में होम स्टे से लेकर टूरिस्ट को घूमने फिरने से लेकर गांवों में तैयार हैंडीक्राफ्ट उत्पादों की शॉपिंग का भी अवसर दिया जाएगा। जिसमें उसी गांव के लोगों के हाथों से तैयार उत्पाद जैसे जूट बैग, पैरदान, सजावटी वस्तुएं सब कुछ होंगी। मुरादाबाद जिले में विभागीय स्तर से मोढ़ा तेहिया और निवाड़खास गांव का चयन किया गया है। मोढ़ा तेहिया में तो बहुत बड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.