राजस्थान की जेल में मिर्ची-प्याज के लिए कैदियों की भूख हड़ताल, 6 कैदियों ने खुद को मारे ब्लेड
कोटपूतली-बहरोड़, अगस्त 21 -- राजस्थान के गोपालपुरा स्थित कोटपूतली-बहरोड़ जिला जेल में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे कुछ कैदियों के कथित तौर पर खुद को धारदार ब्लेड से घायल करने का मामला सामने आया। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन के साथ पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब आधा दर्जन बंदियों के घायल होने की सूचना है। इनमें दो बंदियों को अधिक चोट लगने होने के कारण जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि अन्य चार का जेल परिसर में ही प्राथमिक उपचार किया गया।खाने के संग मिर्ची और प्याज मांग रहे कैदी जानकारी के अनुसार, जेल में बंद कैदी गुरुवार देर शाम से अपनी कुछ मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए थे। इसके बाद उन्होंने भूख हड़ताल शुरू कर दी। कैदियों की मुख्य मांगों में भोजन में सब्जी के साथ मिर्ची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.