राजस्थान की एक शोकसभा में चाय बनाते ही भभकी आग, 21 लोग झुलसे;15 लोग जयपुर रेफर
नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर में शनिवार सुबह एक ऐसी घटना हुई, जिसने शोकसभा में मौजूद लोगों के बीच चीख-पुकार मचा दी। एक बुजुर्ग की मौत के बाद उनके घर पर शोक जताने के लिए रिश्तेदार और ग्रामीण जुटे थे। घर के चौक में टेंट लगा था और दरी बिछी हुई थी। करीब 50 लोग वहां मौजूद थे। इसी दौरान घर में चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस का चूल्हा जलाया गया, अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और शोकसभा में मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे में 21 लोग झुलस गए। इनमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं। घायलों में 15 की हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रेफर किया गया है, जबकि 6 लोगों का कोटपूतली जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा शनिवार सुबह करीब 11 बजे बाढ़मिलकपुर (रसनाली) गांव में हुआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.