जयपुर, मार्च 17 -- राजस्थान में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 13 नए नगर अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इन नियुक्तियों को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सोमवार को जारी सूची के अनुसार ये नियुक्तियां राज्य के पांच जिलों में की गई हैं। इनमें अजमेर में एक, अलवर जिले में पांच, भीलवाड़ा ग्रामीण क्षेत्र में तीन, डीडवाना-कुचामन में एक और जोधपुर जिले में दो नगर अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी का फोकस स्थानीय स्तर पर संगठन को सक्रिय और मजबूत करने पर है।अलवर जिले में सबसे ज्यादा नियुक्तियां जारी सूची के मुताबिक अलवर जिले में सबसे अधिक पांच नगर अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। नसीर...