अजमेर, अगस्त 11 -- निकाय और पंचायतीराज चुनाव से पहले राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। मंगलवार को बाड़मेर और अजमेर के नेता अपनी-अपनी शिकायतें लेकर जयपुर स्थित PCC वॉर रूम पहुंचे। बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे और जिले में चल रही गुटबाजी का मुद्दा प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के सामने रखा। वहीं अजमेर के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय जैन ने आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ पर पार्टी को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। दोनों नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष से कहा कि अगर पार्टी के अंदर चल रही खींचतान और गुटबाजी पर समय रहते रोक नहीं लगी तो आगामी चुनाव में कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ सकता है। डोटासरा ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद भरोसा दिलाया कि कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव मैदा...