नई दिल्ली, फरवरी 17 -- राजस्थान की सियासत में पिछले चार दिनों से एक अनोखी चर्चा जोरों पर है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के हमशक्ल को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस आखिरकार विधानसभा तक पहुंच गई। सोमवार को डोटासरा ने अपने हमशक्ल नरेश सिंधी को विधानसभा में बुलाकर मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच हल्का-फुल्का, आत्मीय और मजाकिया माहौल देखने को मिला, जिसने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया। दरअसल, कुछ दिन पहले एक शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति नाश्ता करते हुए नजर आया। पहली नजर में लोग उसे गोविंद सिंह डोटासरा समझ बैठे। वीडियो तेजी से वायरल हुआ और लोगों में यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई कि आखिर यह शख्स कौन है। बाद में स्पष्ट हुआ कि वह डोटासरा नहीं, बल्कि उनके हमशक्ल नरेश सिंधी है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.