नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- जयपुर/ तिरुवनंतपुरम/ शिमला। उत्तरी-पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों में गुरुवार को भारी बारिश ने लोगों को झुलसाती गर्मी से राहत दी। राजस्थान में तापमान एक से तीन डिग्री तक गिरा, वहीं केरल में भारी बारिश के बाद ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शिमला में अंधड़ के साथ बारिश और गहरे बादल छाने से दृश्यता बेहद कम रही। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, गुरुवार को हल्की बारिश के कारण राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान में गिरावट रही। हालांकि, अधिकतम तापमान अब भी 40-42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। बुधवार को राज्य में फलोदी सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 43.8 डिग्री था। चित्तौड़गढ़ में 43.4 और जयपुर में 41 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार, एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अगले चार-पांच दिन राज्य में तेज हवाएं और...