राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में दो और गिरफ्तार
नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- राजस्थान पुलिस की एसओजी ने 2021 की उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या बढ़कर 154 हो गई है। एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विशाल बंसल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयपुर निवासी 51 वर्षीय देवेंद्र कुमार सैनी और 33 वर्षीय बालोतरा निवासी डूंगर प्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार देवेंद्र सैनी ने कथित तौर पर पहले गिरफ्तार आरोपी राजकुमार यादव के माध्यम से अपने बेटे रवींद्र सैनी के लिए 'लीक' प्रश्नों और उनके उत्तर की व्यवस्था कराई थी। रवींद्र ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर ली और उपनिरीक्षक चयनित हो गया। वह फिलहाल फरार है।पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.