राजस्थान एलडीसी रिजल्ट और कटऑफ घोषित, 10,644 पदों के लिए जारी हुए नंबर, जानें अपनी कैटेगरी का हाल
नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 28 सितंबर 2026 को क्लर्क ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट (एलडीसी) भर्ती परीक्षा का नतीजा और कटऑफ दोनों एक साथ जारी कर दिए हैं। इस ऐलान के साथ ही राजस्थान के लाखों अभ्यर्थियों के सामने तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है कि आगे की राह यानी टाइपिंग टेस्ट की दहलीज लांघने के लिए उन्हें कितने नंबरों की दरकार थी। बोर्ड ने पूरी चयन सूची और कटऑफ अपनी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दी है। राजस्थान में सरकारी दफ्तरों की नींव कहे जाने वाले क्लर्क और जूनियर असिस्टेंट बनने की यह जंग काफी लंबी रही। बोर्ड ने इस लिखित परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2026 को राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर कराया था। इसके बाद 24 जुलाई को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, जिसके बाद से ही अभ्यर्थी अपने-अपने उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.