धनबाद, मार्च 2 -- धनबाद क्लब में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस बार इस उत्सव को ब्रज की होली का नाम दिया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत डीसी सह क्लब के अध्यक्ष आदित्य रंजन ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष चेतन प्रकाश गोयनका, उपाध्यक्ष रूपेश बंसल, सचिव अतुल डोकानिया, रवि भुवानिया, विशाल कक्कड़, कमल चौधरी, पंकज गोयल, विवेक अग्रवाल, राहुल व्यास, ममता चौधरी, सिद्धांत शाहबादी एवं आलोक अग्रवाल की उपस्थिति रही। लोकगीतों से रंगा धनबाद क्लब होली मिलन समारोह के दौरान राजस्थान और वृंदावन के पारंपरिक लोकगीतों से धनबाद क्लब गुंजायमान हुआ। इसके साथ-साथ बॉलीवुड के मधुर गीतों ने वातावरण को पूर्णतः रंगमय और आनंदमय बना दिया। अबीर-गुलाल की सुगंध और संगीत की मधुर लहरियों ने सभी सदस्यों को ब्रज की पावन होली का अनुभव कराया। इस मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.