अररिया, अप्रैल 21 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्साह, परंपरा और सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया। स्थानीय श्री मारवाड़ी अतिथि सदन परिसर में आयोजित इस भव्य आयोजन में महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें संस्था की अध्यक्ष अनीता अग्रवाल, उपाध्यक्ष अंजु गोयल, सचिव प्रीति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीतू केडिया और सह-कोषाध्यक्ष अलका अग्रवाल शामिल रहीं। इस अवसर पर पूर्व शाखाध्यक्ष सुधा अग्रवाल, मुख्य पार्षद वीणा देवी और डॉ. पूजा कुमारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- संगीतमय सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ संपन्न हुआ परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.