राजस्थानी परिवार ने धूम धाम से किया गणगौर का विसर्जन
अयोध्या, मार्च 22 -- रुदौली l रुदौली मे रह रहे प्रवासी राजस्थानी परिवार ने बड़ी धूम-धाम से गणगौर का विसर्जन किया l गणगौर राजस्थान का एक प्रमुख लोक पर्व है। पर्व के समापन पर स्थानीय मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने गणगौर की प्रतिमा को विसर्जित किया। गणगौर का पर्व चैत्र शुक्ल तृतीया को मनाया जाता है। इसे गौरी तृतीया भी कहते हैं। होली के दूसरे दिन से जो कुमारी और विवाहित और नवविवाहित महिलाएं प्रतिदिन गणगौर पूजती हैं उसी का विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर मारवाड़ी समाज की सारिका खेतान, एकता अग्रवाल, मोनिका खेतान, सुधा शर्मा, सारिका शर्मा, सुमन और ममता सिंघाई, गीता और संगीता सुलतानियां, प्रभा और रचना डालमिया आदि उपस्थित रहीं l ----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.