जयपुर, मार्च 7 -- राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि उनके लिए राजस्थान की जनता का प्यार ही सबसे बड़ा पद है। उन्होंने कहा कि राजनीति में कई लोग पद पाने की इच्छा रखते हैं, लेकिन अगर काम अच्छा और ईमानदारी से किया जाए तो पद अपने आप व्यक्ति के पास आ जाता है। राजे ने यह बात शनिवार को जयपुर में आयोजित 'सशक्त युवा-सशक्त राष्ट्र' सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।राजनीति में पद से ज्यादा काम की अहमियत राजे ने अपने संबोधन में कहा कि राजनीति में अक्सर पद को लेकर चर्चा होती है, लेकिन असल मायने में जनता की सेवा और विकास कार्य ही सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने कहा कि अगर नेता जनता के लिए समर्पण भाव से काम करे तो उसे सम्मान और पद दोनों मिलते हैं। उन्होंने युवाओं से भी कहा कि वे समाज और राष्ट्र के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाएं। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.