पीटीआई, मार्च 16 -- राजस्थान में मार्च की शुरुआत के साथ ही मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते भी मौसम एकबार फिर करवट ले सकता है। इस हफ्ते भी राज्य के अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुछ जिलों में आंधी के साथ-साथ ओले गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ गरज भी हुई, जिससे तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है जिससे लोगों को दोपहर की चुभती गर्मी से आंशिक राहत मिली है।अधिकतम और न्यूनतम तापमान कहां? चित्तौड़गढ़ में सबसे ज्यादा तापामान दर्ज किया गया। ...