जयपुर, दिसम्बर 11 -- हनुमानगढ़ जिले में ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री को लेकर किसानों और ग्रामीणों का विरोध-प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। गुरुवार को स्थिति एक बार फिर तनावपूर्ण हो गई जब पुलिस ने किसान सभा में शामिल होने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को रोक दिया। हालात तब और गरमा गए जब कांग्रेस विधायक रुपिंदर सिंह कुन्नर को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गुरुवार दोपहर टिब्बी के गुरुद्वारा सिंह सभा परिसर में किसानों की बड़ी बैठक आयोजित की गई। इस सभा में दूर-दूर से पहुंचे किसान और महिलाएं भी शामिल हुईं। बैठक में फैसला लिया गया कि जब तक फैक्ट्री को लेकर किसानों की आपत्तियों का संतोषजनक समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने साफ कहा कि "जनता की जमीन और स्वास्थ्य पर सवाल है, पीछे हटने का...