जयपुर, दिसम्बर 23 -- जयपुर पुलिस ने सरना डूंगर इंडस्ट्रियल एरिया में चल रही एक बड़ी नकली घी बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस कार्रवाई में सामने आया कि यहां 120 रुपए प्रति लीटर की लागत से नकली घी तैयार कर उसे बाजार में 450 रुपए प्रति किलो के भाव से बेचा जा रहा था। फैक्ट्री में रोजाना करीब 16 घंटे मशीनें चलाकर 2 हजार लीटर तक नकली घी तैयार किया जा रहा था। डीसीपी (वेस्ट) हनुमान प्रसाद ने बताया कि सरना डूंगर इंडस्ट्रियल एरिया में पिछले करीब एक साल से नकली घी बनाने की फैक्ट्री संचालित हो रही थी। लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में दबिश दी, जहां से नकली घी, नामी कंपनियों की पैकिंग, लेबल और घी बनाने की मशीनें बरामद की गईं। रेड के दौरान फैक्ट्री में काम करते मिले चार बदमाशों को मौके से गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.