चित्तौड़गढ़, दिसम्बर 6 -- चित्तौड़गढ़ जिले में शनिवार को एक शोकसभा के दौरान सनसनीखेज वारदात सामने आई। जमीन विवाद को लेकर एक युवक ने अपने चचेरे भाई पर फायरिंग कर दी। गोली लक्षित व्यक्ति को भले ही नहीं लगी, लेकिन उसके बिल्कुल करीब खड़े दोस्त को कमर के नीचे के हिस्से में जा लगी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया। घटना शनिवार दोपहर करीब 11:30 बजे मंगलवाड़ थाना क्षेत्र के किशोरजी का खेड़ा गांव में हुई। गांव में एक व्यक्ति की शोकसभा चल रही थी, जिसमें मृतक के परिचितों सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे। इसी दौरान अचानक ब्रेजा कार में आए दो युवक भीड़ में शामिल हुए और देखते ही देखते फायरिंग शुरू कर दी। प्राप्त जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.