नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- Rajasthan Election Result: राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को चौंका दिया है। महज दो महीने पहले शहरी निकाय चुनावों में शानदार प्रदर्शन करने वाली भाजपा को ग्रामीण इलाकों में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। वहीं, कांग्रेस ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में दमदार वापसी करते हुए 37 में से 23 जिला परिषदों में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा के कई दिग्गज नेताओं और मंत्रियों को अपने ही क्षेत्रों में हार का मुंह देखना पड़ा है। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर की 15 पंचायत समिति सीटों में से हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने आठ सीटें जीतकर सभी को चौंका दिया, जबकि कांग्रेस और भाजपा को तीन-तीन सीटें ही मिल सकीं। मुख्यमंत्री के गृह जिले भरतपुर की 31 ज...