नई दिल्ली, मई 19 -- राजस्थान के बाड़मेर जिले में मंगलवार को मजदूरों की मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान बड़ा नाटकीय घटनाक्रम सामने आया। शिव विधानसभा क्षेत्र से विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, उनके समर्थकों ने तुरंत कपड़े से पेट्रोल पोंछ दिया और स्थिति को बिगड़ने से रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने विधायक और उनके समर्थकों को नियंत्रित करते हुए उन्हें कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर ले लिया।500 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे भाटी जानकारी के अनुसार, विधायक भाटी मजदूरों की मांगों के समर्थन में करीब 500 गाड़ियों के काफिले के साथ गिरल गांव से कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए थे। कलेक्ट्रेट से करीब एक किलोमीटर पहले पुलिस प्रशासन ने बसें लगाकर उनके काफिले को रोक दिया। इसके ब...