जयपुर, मार्च 9 -- राजस्थान विधानसभा में सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान प्रदेश में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। कोटा दक्षिण से विधायक संदीप शर्मा ने नियम 295 के तहत मामला उठाते हुए कहा कि राज्य के शहरी और ग्रामीण इलाकों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या आमजन के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। उन्होंने सदन में कहा कि हालात ऐसे हो गए हैं कि कई जगहों पर लोग घरों से बाहर निकलने से भी डरने लगे हैं, जबकि मासूम बच्चे इन कुत्तों का सबसे आसान शिकार बन रहे हैं।बढ़ते हमलों से लोगों में दहशत विधायक संदीप शर्मा ने सदन में कहा कि प्रदेश के कई शहरों और कस्बों में आवारा कुत्तों के झुंड सड़कों पर घूमते नजर आते हैं और आए दिन डॉग बाइट की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों पर हमलों की घटनाएं सबसे ज्यादा चिंता का विषय हैं, क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.