राजस्थान: रहस्यमय परिस्थितियों में रोमानियाई पर्यटक की मौत
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- राजस्थान के झुंझुनूं जिले में 30 वर्षीय रोमानियाई महिला पर्यटक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतका, करीना चार नवंबर को 30 लोगों के एक समूह के साथ भारत आई थीं। नवलगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक सुगन सिंह ने बताया कि यह समूह शुक्रवार रात अजीतगढ़ के एक होटल में रुका था। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे करीना ने सांस लेने में भारी तकलीफ की शिकायत की। इसके बाद उनके साथी उन्हें मुकुंदगढ़ के एक अस्पताल ले गए। इसके बाद उसे नवलगढ़ के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि मौत के सही कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.