नई दिल्ली, जनवरी 29 -- राजस्थान के सलूंबर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां झल्लारा थाना क्षेत्र में एक युवक और युवती के शव महुए के पेड़ से फंदे पर लटके मिले। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला माना है, जिसमें सामाजिक कारणों से रिश्ता सफल नहीं हो पाने की आशंका जताई जा रही है।खेत के छपरे में मिला सुसाइड नोट घटना के बाद परिजनों को खेत में बने एक छपरे की दीवार पर लिखा सुसाइड नोट मिला, जिसे युवक ने आत्महत्या से पहले लिखा बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में युवक ने लिखा "ये दुनिया मुझे पसंद नहीं, मैं अपनी मर्जी से मरा हूं। किसी की कोई गलती नहीं है। हम याद तो आएंगे, पर लौटकर नहीं आएंगे. मुझे माफ करना।" इस नोट के मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण सकते में आ गए। पुलिस ने सुसाइड नोट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.