नई दिल्ली, जनवरी 22 -- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को सिरोही में आयोजित ग्राम उत्थान शिविरों के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। सीएम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री की उम्र हो गई है, उन्हें चश्मा बदलवाने की जरूरत है ताकि उन्हें राजस्थान, यहां का युवा और विकास साफ दिखाई दे। मुख्यमंत्री ने कहा कि SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के नाम पर कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही है, लेकिन राज्य सरकार स्पष्ट है कि किसी भी घुसपैठिए के लिए राजस्थान में कोई स्थान नहीं है। "एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकाला जाएगा। जब हम घुसपैठ की बात करते हैं तो कांग्रेस के पेट में मरोड़े उठते हैं, क्योंकि उन्होंने हमेशा भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति की है। अब ऐसा नहीं चलेगा। यह प्रदेश कानून के हिसाब से चलेगा," सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.