वार्ता, फरवरी 24 -- राजस्थान में भरतपुर के भुसावर थाने में एक लड़की को लाये जाने का मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ा, तो थाने पर तैनात दो आरोपी परिवीक्षाधीन कॉन्स्टेबलों को बर्खास्त कर दिया गया है। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बर्खास्त कॉन्स्टेबल सोनू और परमवीर पर आरोप है कि वे दोनों 22 फरवरी की रात करीब 12 बजे एक युवती को थाने लेकर आये थे। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को सौंपी। जांच में दोषी पाये जाने पर दोनों आरोपी कांस्टेबलों की बर्खास्तगी के आदेश जारी कर दिये। प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 फरवरी की रात करीब 12 बजे मोटर साइकिल पर सवार दोनों कांस्टेबल एक युवती को अपने साथ लेकर जा रहे थे, तो शक होने पर एक स्थानीय युवक ने उनका पीछा किया। मोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.