नई दिल्ली, जनवरी 21 -- राजस्थान में सर्दी का असर लगातार बना हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में बुधवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। कोहरे के कारण सीकर जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरसावा गांव के पास सुबह करीब 7:30 बजे लोक परिवहन बस, ट्रक सहित चार वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में कुल 8 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन को गंभीर हालत में सीकर के सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोक परिवहन बस जयपुर की ओर जा रही थी। कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम थी। इसी दौरान बस चालक सामने चल रहे एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। तभी सामने से आ रहे ट्रक से बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रक के आगे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.