घाटशिला, जून 15 -- घाटशिला। घाटशिला के अभियान फॉर ए बेटर टुमॉरो ने मानसून की पहली बारिश का स्वागत राजस्टेट मैदान में पौधरोपण कर किया और सभी नागरिकों को पौधरोपण का संदेश दिया। मौके पर प्रो. मित्रेश्वर ने कहा कि आज देश और दुनिया की सबसे बड़ी समस्या पर्यावरण प्रदूषण की है। ऐसे में पौधा लगाना, उसे सुरक्षित करना और पेड़ों की कटाई को रोकना ही एक मात्र उपाय है। इस अवसर पर सप्तपर्णी और अर्जुन के पौधे मैदान में लगाए गए एवं बांस और जाली लगाकर उसे सुरक्षित किया गया। मौके पर प्रो. सुबोध कुमार सिंह, साधुचरण पाल, साधना पाल, ब्रजकिशोर दास, विजय कुमार सिन्हा, राकेश कुमार शर्मा, अंशुमान, गोपाल किस्कू, डॉ. अनुराग, इंदल पासवान, अद्वित, किट्टू, आकाश एवं क्लब के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- अभियान ने मानसुन की पहली बारिश का किया राजस्टेट मैदान ...