बागेश्वर, मार्च 14 -- गरुड़ में गुलदार के बढ़ते आतंक के बाद वन विभाग सक्रिय हो गया है। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह गुसाई के नेतृत्व में राजसेरा में पिंजरा लगाया गया। ग्राम प्रधान कविता नेगी ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से यहां गुलदार की धमक लगातार बनी हुई है। कई बार खेतों में काम करते समय महिलाओं ने गुलदार को देखा। अब वन विभाग ने पिंजरा लगाया है। इस मौके पर वन आरक्षी चंदन कुमार, भवान सिंह रावत, वन आरक्षी, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.