नई दिल्ली, मई 7 -- राजश्री प्रोडक्शन भारत के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक हैं। इसकी स्थापना साल 1947 में हुई थी। राजश्री प्रोडक्शन हाउस की स्थापना ताराचंद बड़जात्या ने की थी। राजश्री प्रोडक्शन हाउस लंबे वक्त से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। राजश्री प्रोडक्शन ने मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन जैसी फिल्में दी हैं। पर क्या आप इस प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म का नाम जानते हैं? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। ये फिल्म साल 1962 में रिलीज हुई थी। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है 'आरती'। इस फिल्म को फानी मजूमदार ने डायरेक्ट किया है। यह एक फैमिली म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। 2 घंटे 36 मिनट की इस फिल्म में लगभग 29 मिनट तो गानों के हैं। यह भी पढ़ें- OTT पर हैं ये 15 थ्रिलर फि...